प्रेगनेंसी में कौन सा पानी पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद सावधानी रखनी चाहिए। खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अनियंत्रित और अनहेल्दी खानपान जच्चा-बच्चा दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पानी की मात्रा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, ताकि हमारा शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड रहे। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी हो है कि वो पानी की सही मात्रा ही लें, न बहुत ज्यादा और न बहुत कम।

कि गर्भवती महिलाओं के शरीर में पानी, ऑक्सीजन के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व सप्लाई करता है। इससे बच्चे को भी पोषण मिलता है। इसके अलावा सभी प्रीनेटल विटामिंस भी बच्चे को पानी से ही मिलते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना पानी की सही मात्रा पीनी चाहिए। पानी से उनका पाचन तंत्र भी सही रहता है और शरीर के अंदर नई सेल्स भी बनती रहती हैं। लेकिन अधिक पानी पीना भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।


अधिक पानी से नुकसान भी: बेदी बताती हैं कि अधिक मात्रा में पानी पीना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी नुकसान देह भी साबित हो सकता है। इससे कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि ज्यादा पानी आप थका हुआ महसूस करेंगी और आपकी किडनी को भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जब आप ज्यादा पानी पीने लगती हैं तो आपके शरीर का इलेक्ट्रोलाइट लेवल गिर जाता है और शरीर का बैलेंस भी बिगड़ जाता है। इससे सिर-दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info